उत्तर प्रदेश

हैरान करने वाला मामला: युवक प्रेमिका की बेटी से शादी रचा कर हुआ फरार

Admin Delhi 1
6 July 2022 1:39 PM GMT
हैरान करने वाला मामला: युवक प्रेमिका की बेटी से शादी रचा कर हुआ फरार
x

आगरा क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेटी से शादी ली। उसके मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनाकर फरार हो गया। जब उसकी बेटी घर लौटी तो देखकर उसकी मां हैरान रह गई। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने उसकी बेटी को एग्जाम दिलाने के नाम पर चार दिनों तक अपने साथ रखा। इसी दौरान उससे शादी भी रचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी प्रमिका के साथ पिछले तीन साल से संबंध है। महिला के प्रेमी ने उसे धोखा दिया, साथ ही उसकी बेटी को अपनी दुल्हन भी बना लिया।

मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। बताया जा रहा है कि यमुना किनारे रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार का बेटा कुछ साल पहले अपनी पत्नी को छोड़कर जयपुर हाउस निवासी प्रमिका के साथ समाज और परिजनों से बगावत कर रहने लगा। पत्नी ने केस भी किया। पत्नी का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है। परीक्षा देने के बहाने बेटी को ले गया था। चार दिन बाद वापस आया। वापस आए तो बेटी की मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र था। आखिर में बेटी ही थी जिसने सारा सच बता दिया। सच्चाई सामने आने के बाद प्रेमी अचानक लापता हो जाता है।

Next Story