उत्तर प्रदेश

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कोई काम नहीं किया

mukeshwari
3 Jun 2023 3:11 PM GMT
शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कोई काम नहीं किया
x

वाराणसी। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को रोहनिया बैरवन में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल हुए। महापंचायत में शिवपाल यादव से मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसान मिले। इस दौरान शिवपाल यादव ने पुलिस बर्बरता व लाठीचार्ज घायल पीड़ित किसानों से पूरे घटना की जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कोई काम नहीं किया और किसानों के लिए तो दिखावा ही करती है। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। देश और प्रदेश की जनता महंगाई से भ्रष्टाचार से परेशान है। केंद्र और प्रदेश की सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जितने भी वादे किए उन पर खरी नहीं उतरी है, उन्हें पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को 2024 लोकसभा चुनाव में हराएगी।

महापंचायत में पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल,जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, दिलीप डे दादा, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर आदि नेताओं ने अगवानी की। इसके पहले शिवपाल सिंह यादव गुरुवार शाम बनारस पहुंचे। पार्टी के नेताओं ने बाबतपुर चौराहे से लेकर शहर में जगह-जगह स्वागत किया। सर्किट हाउस में शिवपाल यादव से पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने मोहनसराय बैरवन में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story