उत्तर प्रदेश

शिवपाल यादव: भाजपा को 2024 में केंद्र से हटाने का काम करेगा महागठबंधन

Shreya
28 Jun 2023 12:08 PM GMT
शिवपाल यादव: भाजपा को 2024 में केंद्र से हटाने का काम करेगा महागठबंधन
x

जालौन के उरई में सपा के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को 2024 में केंद्र से हटाने का महागठबंधन काम करेगा।

जालौन: महागठबंधन भाजपा को 2024 में केंद्र से हटाने का काम करने जा रहा है। भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करके देश की जनता को बहकाने का काम कर रही है। यह बात जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है, आने वाले समय में अपने वोट से भाजपा को इसका जबाव देगी। यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा से खजुराहो जाते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर डकोर के पास कुछ देर के लिए रुके। यहां पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने साथियों के साथ स्वागत किया। इस दौरान वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारा दिया नौ साल बेमिशाल जो पूरी तरह से झूठा है। देश में कोई काम नहीं हुआ। युवाओं से लेकर किसान हर कोई परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

पुलिस अभिरक्षा में हत्याएं हो रही है। वकील, पत्रकार के भेष में हत्याएं हो रही है। भाजपाई सिर्फ झूठ के सहारे चलते है। इस दौरान एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जनता को भाजपा का झूठ समझ आ गया है।

जनता के सहयोग से महागठबंधन भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करने जा रहा है। इसके बाद वह खजुराहो के लिए कार द्वारा रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, तेज प्रताप यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डकोर महेंद्र यादव, थोपन यादव, मुलायम सिंह, सुनील यादव, चंद्रपाल नानू यादव, जीतू,गुल्लू भिटारी आदि मौजूद रहे।

Next Story