उत्तर प्रदेश

एक साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे शिवपाल-रामगोपाल, दिया ये बयान

jantaserishta.com
20 Feb 2022 8:57 AM IST
एक साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे शिवपाल-रामगोपाल, दिया ये बयान
x

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के 16 जिलों में आज मतदान शुरू हो गया है. जिन 59 सीटों पर मतदान चल रहा है, उनमें हाईप्रोफाइल करहल सीट शामिल भी है, जहां से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मैदान में हैं. इतना ही नहीं 16 जिलों में कम से कम 7 सीटों पर यादव वोटरों का प्रभाव है.

मैनपुरी (Mainpuri) जिले की चार सीटों (मैनपुरी सदर, करहल, भोगांव और किशनी) और इटावा (Etawah) की तीन सीटों (जसवंतनगर, भरथना और इटावा) पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. इटावा की जसवंतनगर सीट से खुद शिवपाल सिंह यादव मैदान में हैं. मैनपुरी और इटावा को मुलायम परिवार का गढ़ कहा जाता है.
शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव एक साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई. शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story