- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा नेता को हिरासत में...

x
बड़ी खबर
इटावा। मैनपुरी लोकसभी सीट पर उपचुनाव से 24 घंटे पहले सपा नेता को हिरासत में लेने पर प्रसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समर्थको संग थाने का घेराव करने के बाद जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनके नेता को रिहा नहीं किया जाएगा तो वह आज ही डीएम इटावा और एसएसपी इटावा की ऑफिस का घेराव करेंगे। इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हमारे घर, ऑफिस और निजी जगहों पर ड्रोन से निगरानी रख रही है। शिवपाल यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति ध्रुव यादव उर्फ चीनी को पुलिस ने बेवजह हिरासत में लिया है। जबकि उन्होंने 107,16 में पहले ही जमानत करा ली है। उनके परिजनों को तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम ब्लाक प्रमुख के घर जा रहे हैं। उसको छोड़ा जाना चाहिए। अगर हमारे लोगों का उत्पीड़न नहीं रुका तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने रविवार को कहा कि सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाना चाहती हैं। लगातार फर्जी मुकदमे लगाकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को फर्जी नोटिस देकर उनके घर पर दबिश दी जा रही है। जिससे वह उपचुनाव में सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकें। उन्होंने कहा कि बीजेपी मैनपुरी से कभी चुनाव नहीं जीती है। इसलिए सत्तापक्ष अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा है। कई तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं से कह दिया है कि सब लोग कल सुबह सीधे 7:00 बजे पोलिंग स्टेशन पर लंबी लाइन के साथ मिले। इस चुनाव में भाजपा हारेगी तभी हम 24 और 27 की लड़ाई जीतेंगे।
Next Story