उत्तर प्रदेश

अखिलेश से अलग होने के बाद शिवपाल ने दिया बड़ा संकेत

Admin4
31 July 2022 5:44 PM GMT
अखिलेश से अलग होने के बाद शिवपाल ने दिया बड़ा संकेत
x

सपा से अलग होने के बाद प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़ा संकेत दिया है। माना जा रहा है कि शिवपाल यादव भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि अभी इसको लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसको लेकर शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा से तालमेल किया जा सकता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वतंत्र कर दिया है। ऐसे में सभी अपमानित नेताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

शहर आए शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने तो पहले ही स्वतंत्र कर दिया था। बाद में औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया। यह उनकी अपरिपक्वता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अपमानित लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। राजभर को भी साथ लिया जा सकता है। राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आदिवासी महिला को मौका मिला है। उन्हें वोट दिया है। स्मृति ईरानी के मुद्दे पर बोले कि उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है।

शिवपाल ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा गया है। उनका जाजमऊ पुल पर स्वागत किया गया। प्रसपा के महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, पुष्पेंद्र यादव, अब्दुल समी, हाजी अय्यूब आलम, ज्ञानेंद्र यादव, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में शिवपाल लाजपत भवन में चल रहे जादूगर सिकंदर के शो में भी पहुंचे।

Next Story