उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में शिव सैनिकों ने अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला जलाया

Gulabi
13 Nov 2021 3:02 PM GMT
मुरादाबाद में शिव सैनिकों ने अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला जलाया
x
शिव सैनिकों ने अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला जलाया

मुरादाबाद में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित विवादित बयान को लेकर शिवसैनिक भड़क उठे। शनिवार को शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख विपिन भटनागर के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने ताड़ीखाना चौक पर प्रदर्शन किया।

विवादित बयान को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। कंगना रनौत पर शहीदों के अपमान का आरोप लगाया। मुदित उपाध्याय, कमल सिंह राव, टोनी सहगल, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, नवीन अग्रवाल, रिंकू, सुरेश सैनी, पंकज पाल, दीपक सक्सेना, विकास पंडित, सचिन नारंग, रिंकू सैनी आदि शामिल रहे।
Next Story