- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पति के अवैध संबंधों का...

x
मेरठ। भूमिया पुल पर खत्ता रोड़ स्थित नसरीन की 29 नवंबर को हत्या कर दी गई। नसरीन का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पति के विवाहेतर संबंधों का विरोध कर रही थी। पति और ससुराल वालों ने नसरीन की हत्या कर शव को दफना दिया था। उनका कहना था कि नसरीन ने फांसी लगा ली। रविवार को डीएम के आदेश पर नसरीन का शव कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया।
दरअसल नसरीन के परिजनों ने दहेज के लिए और दूसरी शादी का विरोध करने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। हालांकि यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब किसी मृतक का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया गया हो। इससे पहले सरधना में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया था। जिसके बाद महिला की हत्या खुलासा हुआ था।
मेरठ के भूमिया पुल पर खत्ता रोड स्थित कब्रिस्तान से मृतक नसरीन का शव कब्र से निकाला गया। प्रशासन की देख-रेख में कब्र से शव निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की हत्या का राज खुलेगा।
Next Story