उत्तर प्रदेश

पत्थर से तोड़ा शताब्दी का शीशा, युवक गिरफ्तार

Admin Delhi 1
6 Feb 2023 4:48 PM IST
पत्थर से तोड़ा शताब्दी का शीशा, युवक गिरफ्तार
x

अलीगढ़ न्यूज़: कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में पत्थर मारने की घटना से अलीगढ़ जंक्शन पर हड़कंप मच गया. सूचना पर दौड़ी आरपीएफ की टीम ने मेहरावल और कलुआ में सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. जिसके बाद दोपहर में पत्थर मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया.

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या- 12033 शताब्दी एक्सप्रेस एक्सप्रेस में कोच नंबर सी 14 बर्थ-48,49 की खिड़की का बाहरी शीशा टूटे हुए की सूचना मिली. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कलुआ और सोमना की पत्थर मारा गया गया. घटना सुबह 10.32 बजे की है. सूचना पर एसआई धीरज चौधरी हमराह स्टाफ द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया. सीसीटीवी खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद अभियुक्त अजय पुत्र पातीराम उम्र 18 निवासी इंदिरा नगर थाना दिल्ली गेट जिला अलीगढ़ गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अलीगढ़ लाया गया. अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा प्रवेश संख्या 36 पर पंजीकृत किया गया है. मुकदमे की जांच एएसआई रणवीर सिंह द्वारा की जा रही है.

Next Story