- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बार संघ जानसठ के चुनाव...
उत्तर प्रदेश
बार संघ जानसठ के चुनाव में शशि कुमार सैनी अध्यक्ष और योगेश भेंटवाल सचिव हुए निर्वाचित
Shantanu Roy
5 Jan 2023 10:59 AM GMT

x
बड़ी खबर
जानसठ। बार संघ जानसठ के विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में शशि कुमार सैनी अध्यक्ष और योगेश भेंटवाल सचिव पद पर निर्वाचित हुए। इनके अलावा अरविंद कुमार बैंसला कोषाध्यक्ष, चांद वीर सैनी उपाध्यक्ष, रमेश चंद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में शशि कुमार सैनी को 72 और अजय कुमार पंत को 67 मत प्राप्त हुए। वही सचिव पद के लिए हुए चुनाव में योगेश भेंट वाल को 36, मोहम्मद इरशाद और तेजपाल कश्यप को 28-28, प्रमोद कुशाल और दीपेश गुप्ता को 24-24 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष अरविंद बैसला को 46, उपाध्यक्ष के दो पदों पर चाँदवीर सैनी को 78, वसीम अहमद को 56 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा उप सचिव पद पर मोहम्मद नईम, मोहम्मद नोमान और विनोद चौधरी निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनवर अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य पद पर शेखर शक्ति सिंह, सतीश चंद्र, अफसर मेहंदी, मनीष पाल, रविंद्र कुमार, कीर्ति भूषण शर्मा एवं कनिष्ठ सदस्य पद पर श्रीमती सीमा, रोहन चौधरी, साहिब आलम, शशि भूषण निर्विरोध निर्वाचित हुए।
Next Story