उत्तर प्रदेश

योगेश भदौड़ा गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Admin4
2 Jan 2023 1:50 PM GMT
योगेश भदौड़ा गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान रविवार देर शाम योगेश भदौड़ा गैंग के शार्प शूटर को ढेर कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मारे गए बदमाश पर 1 लाख का इनाम घोषित है। इतना ही नहीं बदमाश पर कई मामले भी दर्ज हैं और उसने 1 फरवरी 2022 को बागपत में दोहरे हत्याकांड को दिया अंजाम था। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को उसकी तलाश भी थी।
आपको बता दें मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिसरख पुलिस की टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक के ईनामी बदमाश को गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अनुसार, बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी कपिल पुत्र कृपाल निवासी बसी, थाना खेकड़ा बागपत के रूप में हुई है। इस पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर घटनाओं के 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि ये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी योगेश भदौड़ा का शार्प शूटर रहा है। बाद में ये सुनील राठी गैंग से जुड़ गया था। बदमाश के पास से पुलिस ने 2.99 MM की पिस्टल बरामद की है।
Admin4

Admin4

    Next Story