उत्तर प्रदेश

शांति सेना की महिलाओं ने दिया धरना,बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग

Ashwandewangan
31 May 2023 2:24 PM GMT
शांति सेना की महिलाओं ने दिया धरना,बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग
x

मुजफ्फरनगर। जिले में सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की। डीएम कार्यालय के सामने महिलाएं धरना देकर बैठ गई और जमकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता मनेष गुप्ता के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन के दौरान महिला पहलवानों को समर्थन की घोषणा की गई। एडवोकेट मनीष गुप्ता ने कहा कि यदि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी जल्दी नहीं हुई तो वह महिलाओं के साथ दिल्ली कूच करेंगे।

मुजफ्फरनगर में सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। 1 महीने से अधिक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने के बावजूद यौन शोषण का शिकार महिला पहलवानों की मांग पर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी न होने पर धरनारत महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त की सामाजिक कार्यकर्ता मनेष गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए कहा कि पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होना देश के कानून के खिलाफ है। उपभोक्ता संरक्षण समिति की क्रांति सेना में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार यौन शोषण की शिकार पहलवानों को न्याय दिलाना नहीं चाहती।

मनेष गुप्ता ने कहा कि यौन शोषण का शिकार महिला पहलवानों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बृजभूषण शरण के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज हो गया है। पोक्सो एक्ट में एफआईआर होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story