उत्तर प्रदेश

चुनावी रंजिश में शमशेर ने साथियों संग मिलकर की थी हत्या

Admin4
5 Dec 2022 6:05 PM GMT
चुनावी रंजिश में शमशेर ने साथियों संग मिलकर की थी हत्या
x
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र स्थित कस्बा में दिन दहाड़े पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) राम जीवन चौधरी की हत्या चुनावी रंजिश के कारण हुई थी। गांव के ही पूर्व प्रधान शमशेर यादव उर्फ शिवा ने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि हत्या में शामिल शिवा, रिंकू, माइकल और जितेंद्र की पहचान होने के बाद भी पुलिस 48 घंटों में नहीं पकड़ सकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार गुरुदीन खेड़ा गांव निवासी राम जीवन चौधरी (55) की गांव के ही पूर्व प्रधान शमशेर यादव से चुनावी रंजिश चल रही थी। जिसे लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका था। साथ ही जमीनी विवाद भी चल रहा था। गांव में होने वाले चुनाव में रामजीवन शमशेर का शुरू से विरोध करता था। जिसके कारण शमशेर ने रामजीवन को अपने रास्ते से हटाने का प्लान अपने चारों साथियों के साथ मिलकर बनाया। इसमें हत्या वाले दिन रिंकू सुबह से ही रामजीवन की रेकी करना शुरू कर दिया। देर शाम रामजीवन काम खत्म कर के घर वापस आ रहा था कि पांचों ने गांव में पहुंचते ही गाेली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या में सबसे पहली गोली पूर्व प्रधान शमशेर ने ही चलाई थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

Admin4

Admin4

    Next Story