उत्तर प्रदेश

Shamshabad: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला घायल

Admindelhi1
5 Jun 2025 3:59 PM IST
Shamshabad: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला घायल
x

शमशाबाद: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे महिला घायल हो गयी। पीडि़त ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। पीडि़ता ने आरोपियों पर मारपीट के दौरान कपड़े फाडऩे व छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुटैटी दक्षिण निवासी सोमवती पत्नी राम गुलाम ने पड़ोसी उपेश, अनिल, अवधेश पुत्रगण कल्याण सिंह, कमलेश, अखिलेश पुत्रगण प्रेम सिंह, सुरजीत पुत्र विनोद कुमार, सुनील पुत्र सर्वेश कुमार तथा मनोज कुमार पुत्र नरसिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पीडि़ता अपनी जगह में निहास खुदवा रहा थी। उसी दौरान आरोपियों ने मौके पर आकर काम रुकवा दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। महिला का आरोप था सभी आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए तथा छेड़छाड़ की। शोर शराबा सुन मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए।

महिला ने कहा कि शोर मचाया तो घर से बाहर दोनों पुत्र कन्हैया लाल तथा राम विकास आ गए और बीच बचाव करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने दोनों पुत्रों के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट की घटना में बड़ा पुत्र कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी दबंग होने के साथ भू माफिया भी है। अक्सर किसी न किसी को बिना वजह के परेशान कर धमकाते रहते हैं। पीडि़त महिला ने जानमाल का खतरा जताते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

Next Story