उत्तर प्रदेश

Shamshabad: सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा

Admindelhi1
1 Jun 2025 1:25 PM IST
Shamshabad: सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा
x
एसडीएम से शिकायत दर्ज

शमशाबाद: सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण कर कब्जा किए जाने को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला पलिया निवासी भंवर पाल, राजकुमार, रघुवर दयाल तथा धर्मेंद्र कुमार सहित आधा दर्जन लोगों ने यहीं के निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र वेदराम तथा लेखपाल के खिलाफ सरकारी जमीन गाटा संख्या 164 रकबा 0.4250 पर होली स्थल है और यहीं पर आम जनमानस की सुविधा के लिए विधायक निधि से हैंडपंप भी लगाए गए था। आरोप है आरोपी द्वारा दबंगई के बल पर उक्त जमीन पर कब्जा करते हुए उस पर बाउंड्री कर ली गई। इस सम्बन्ध में मोहल्ले के लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई थी। उप जिलाधिकारी कायमगंज को दिए गए शिकायत पत्र में कहा गया आरोपी ने दबंगई का परिचय देते हुए लोगों को हैंडपंप से पानी भरने से रोक दिया, जबकि उक्त हैंडपंप जिससे मोहल्ले तथा राहगीर भीषण गर्मी में पानी पीकर प्यास बुझाते हैं।

आरोप है आरोपी द्वारा दबंगई के बल पर कब्जा करते हुए उस पर बाउंड्री कर कब्जा कर लिया गया। शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी ने धमकी देते हुए कहा जगह हमारी नल भी हमारा किसी के बाप की जागीर नहीं जो पानी भरने चले आते। सरकार हमारी हम सरकार के हमारा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। फिलहाल मुहल्ले के आधा दर्जन लोगों ने दबंग आरोपी के खिलाफ उपजिला अधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।

Next Story