उत्तर प्रदेश

Shamshabad: बकरा व्यापारी की पेड़ से गिरकर मुंबई में मौत हुई

Admindelhi1
31 May 2025 5:36 PM IST
Shamshabad: बकरा व्यापारी की पेड़ से गिरकर मुंबई में मौत हुई
x
बकरा व्यापारी की मौत

शमशाबाद: बकरा व्यापारी की पेड़ से गिरकर मुंबई में मौत हो गयी। सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गये।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के मोहल्ला सेड़बाड़ा कोटला निवासी बकरा व्यापारी इरशाद पुत्र दिलदार उम्र 36 वर्ष मुंबई में 2 दिन पूर्व ट्रक से बकरा लेकर बकरीद के त्यौहार के चलते बेचने के लिए गए थे। मुंबई में ट्रक से बकरा उतारकर सडक़ के किनारे बकरों के खाने के लिए एक पेड़ से पत्ते काटने लगे। पत्ते काटते समय इरशाद पेड़ से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में पिता दिलदार थे जो उनको लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता दिलदार ने सूचना परिजनों को दी। परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए। सात भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। यह जानकारी कोटला निवासी मोहम्मद इजहार जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने दी।

Next Story