उत्तर प्रदेश

Shamshabad: डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम की गठित

Admindelhi1
1 Jun 2025 1:29 PM IST
Shamshabad: डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम की गठित
x
शमशाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष भी क्षतिग्रस्त सडक़ के संदर्भ कर चुकी है शिकायत

शमशाबाद: भाजपा नेता की शिकायत पर शासन के निर्देश पर तीन जांच के लिए सदस्यीय टीम का गठत किया गया। जांच करने पहुंची टीम को एक्सीएन के न मिलने पर बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ा।

बताते चले कि नगर पंचायत शमशाबाद अध्यक्ष जोया शाह फारुखी भी लम्बे समय से अमृत योजना के अन्तर्गत नगर पंचायत शमशाबाद में सडक़ खोदकर डाली गई पाइप लाइन के साथ-साथ सडक़ क्षतिग्रस्त होने की शिकायत कर कार्यवाही की मांग कर चुकी है।उन्होंने बीते दिन फिर एक बार अधिशासी अभियंता निर्माण प्रभाग उत्तर प्रदेश जल निगम शहरी को पत्र भेजकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन के कारण मोहल्ले में सडक़ क्षतिग्रस्त होने से जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है।

स्थानीय लोगों को निकलने में काफी समस्या हो रही है। पानी सप्लाई भी बाधित हो रहा है। अपनी देखरेख में मरम्मत कार्य कराने हेतु अवर अभियंता, सहायक अभियंता को आदेशित कर शिकायत का निस्तारण करें। वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय गुप्ता ने भी शासन से शिकायत की है। शासन के निर्देश पर डीएम द्वारा टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। कायमगंज उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और जल निगम एक्सीएन यदुनाथ सिंह को टीम में टीम में शामिल कर जांच के लिए भेजा। एक्सीएन और ईओ के न मिलने पर बिना जांच करे ही टीम वापस लौट गयी। इस दौरान जल निगम के एई तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि 32 किलोमीटर सडक़ खोदी गई है। जिसमें 19 किलोमीटर सडक़ बन गई है और शेष जल्द पूर्ण कार्य करा दिया जाएगा नगर में कोई भी सडक़ खराब नहीं रहेगी

Next Story