उत्तर प्रदेश

Shamshabad: कमरे की कुंडी खोलकर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Admindelhi1
15 May 2025 4:31 PM IST
Shamshabad: कमरे की कुंडी खोलकर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
x
चोरी का मुकदमा दर्ज

शमशाबाद: कमरे की कुंडी खोलकर कॉस्मेटिक सामान व नगदी चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखडा निवासी दीक्षा पुत्री रामावतार सक्सेना ने यही के निवासी पड़ोसी अतुल उर्फ अभिषेक पुत्र केशव पाठक के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है घर के बाहर कमरे में उसका कास्मेटिक सामान तथा पांच हजार नगदी रखी थी। दो दिन पूर्व घर के बाहर कमरे की कुंडी खोलकर आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि आरोपी इससे पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका।

हालांकि चोरी की घटना के बाद काफी खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चला। पीडि़ता ने चोरी के आरोपी के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की की थी। पीडि़ता की तहरीर पर शमशाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Story