उत्तर प्रदेश

Shamshabad: अवैध रूप से संचालित बायोडीजल पंप पर कार्रवाई, टैंक सील

Admindelhi1
23 April 2025 2:15 PM IST
Shamshabad: अवैध रूप से संचालित बायोडीजल पंप पर कार्रवाई, टैंक सील
x
"कार्रवाई रोशनाबाद स्थित सियाराम फिलिंग स्टेशन पर की गई"

शमशाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर पेट्रोल डीजल बिक्री पर सख्ती के तहत सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी की गई। टीम प्रभारी अनिल कुमार आर0ओ0 के निर्देशन में यह कार्रवाई रोशनाबाद स्थित सियाराम फिलिंग स्टेशन पर की गई है। जहां अवैध रूप से संचालित बायोडीजल पंप और पेट्रोल के टैंक पाए गए पंप को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पंप के प्रोपराइटर पवन कटियार किसी भी प्रकार के क्रय विक्रय के बिल या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके हैं।

पंप पर लगभग 15000 लीटर डीजल और 3000 लीटर पेट्रोल का भंडारण पाया गया है जो पूरी तरह से अवैध था। जहां इस टीम ने तत्काल प्रभाव से भूमिगत टैंक और डिस्पोजिंग यूनिट को सील कर दिया है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने स्पष्ट रूप से बताया है कि जिले में किसी भी प्रकार का मिलावटी अवैध पेट्रोल, डीजल बिकने नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी की सख्त निगरानी में जिले भर के सभी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी। जिससे मिलावटखोरों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

छापेमारी अभियान में डीएसओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक राजीव कुमार भी मौजूद रहे। पंप मालिक पवन कटियार को सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है और यदि निर्धारित समय में दस्तावेज नहीं दिखाए गए तो आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Next Story