उत्तर प्रदेश

Shamli: डॉ. हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में 16 अप्रैल को शामली में महिला जनसुनवाई

Admindelhi1
12 April 2025 4:28 PM IST
Shamli: डॉ. हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में 16 अप्रैल को शामली में महिला जनसुनवाई
x
'डॉ. हिमानी अग्रवाल करेंगी अध्यक्षता"

शामली: जनपद शामली में महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसुनवाई दिनांक 16 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल करेंगी।

जनसुनवाई के दौरान मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं महिला आयोग के समक्ष रखें, ताकि उनका तत्काल समाधान हो सके।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया (मोबाइल नं.: 9454417006) को जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या शिकायत के समाधान हेतु यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें पीड़िताएं सीधे महिला आयोग के समक्ष अपनी बात रख सकती हैं।

Next Story