- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shamli: खोडसमा में...
Shamli: खोडसमा में मंदिर भूमि विवाद, ग्रामीणों में रोष

शामली: चौसाना क्षेत्र के गांव खोडसमा के ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ दबंगों पर मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने तथा विरोध करने वाले ग्रामीणों पर ही फर्जी मुकदमें दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम से दबंग के खिलाफ कार्रवाई व मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। वहीं हिन्दू संगठनों ने भी इस मामले में आरोपितों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चौसाना क्षेत्र के गांव खोडसमा के सैंकडों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही दूसरे समुदाय के दबंगांे ने गांव स्थित मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, यह मंदिर काफी प्राचीन है जिसमें ग्रामीण पूजा अर्चना भी करते थे। कई बार ग्रामीणों ने दबंगों से भूमि पर से कब्जा हटाने को कहा लेकिन उक्त दबंग ग्रामीणों पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं जिससे गांव की शांति व्यवस्था को खतरा बना हुआ हैै। ग्रामीणों ने डीएम से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई व मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। इस मौके पर महावीर, आदेश, नरेश, विकास, सचिन, भारत, सुबोध, माईचंद, राकेश, बिट्टू, बिन्दर, पंकज, हरविन्दर, अरविन्द, सागर, बाबू, रामपाल, सुशील, हर्ष, किशन, महकसिंह सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
दूसरी ओर सनातन हिन्दू परिषद गौरक्षा दल ने भी मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अधिकारियों को देते हुए खोडसमा में मंदिर की भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, वीशू शर्मा, नरेश चौहान, महावीर, विकास कोरी, सचिन, सुबोध, राकेश सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।





