उत्तर प्रदेश

Shamli: राष्ट्रीय लोकदल नेता अनिल कुमार ने वक्फ संशोधन बिल को समय की आवश्यकता बताया

Admindelhi1
7 April 2025 8:36 PM IST
Shamli: राष्ट्रीय लोकदल नेता अनिल कुमार ने वक्फ संशोधन बिल को समय की आवश्यकता बताया
x
वक्फ बिल संशोधन समय की जरूरत: अनिल कुमार

शामली: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल नेता अनिल कुमार ने वक्फ संशोधन बिल को समय की आवश्यकता बताया है। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी 20 करोड़ से अधिक है, जबकि वक्फ संपत्तियों पर केवल 10 हजार लोगों का नियंत्रण है। यह संशोधन अमीर और गरीब मुसलमानों के बीच की खाई को पाटने में सहायक होगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वक्फ से जुड़ा कानून लंबे समय से बिना बदलाव के चल रहा था, जबकि समय-समय पर सभी कानूनों में संशोधन होते रहते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस संशोधन पर सिर्फ राजनीति कर रहा है, जबकि यह बिल मुस्लिम समाज के व्यापक हित में है।

उन्होंने दावा किया कि इस संशोधन के बाद वक्फ संपत्तियों का लाभ आम मुसलमानों को मिलेगा और चंद लोगों का वर्चस्व खत्म होगा। यह कदम सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अनिल कुमार शामली कलेक्ट्रेट में शुगर मिलों के गन्ना भुगतान की समीक्षा बैठक के सिलसिले में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बयान दिया।

Next Story