उत्तर प्रदेश

Shamli: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में लिया हिस्सा

Admindelhi1
21 Jun 2025 12:03 PM IST
Shamli: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में लिया हिस्सा
x
शामली में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शामली: शामली जिले में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के आरके इंटर कॉलेज में आयोजित इस योग कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी, जिलाधिकारी अरविंद चौधरी और पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने योगाभ्यास कर आमजन को योग के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विधायक प्रसन्न चौधरी ने योग दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि”मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने ‘एक स्वस्थ – एक विश्व’ का संदेश देकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है। योग हमारी ऐतिहासिक और पारंपरिक विरासत है, जिसे पहले स्वामी दयानंद, फिर स्वामी रामदेव और अब प्रधानमंत्री मोदी ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।”

वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को योग की महत्ता समझाई जा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक, नगरवासी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और उनके लाभों की जानकारी दी।

Next Story