- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shamli: न्यायमूर्ति...
उत्तर प्रदेश
Shamli: न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल ने शामली न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया
Admindelhi1
29 March 2025 4:33 PM IST

x
शामली: उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एवं माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश, शामली अरुण कुमार देशवाल ने 29 मार्च को जनपद न्यायालय शामली स्थित कैराना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने N-STEP एवं E-Prison Portal के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा जनपद न्यायाधीश विकास कुमार एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत बार भवन, कैराना में अधिवक्ताओं को N-STEP एवं E-Prison Portal के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल का पीएसी बैंड और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsशामलीन्यायमूर्तिअरुण कुमारदेशवालन्यायालयपरिसरनिरीक्षणShamliJusticeArun KumarDeshwalCourtPremisesInspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





