उत्तर प्रदेश

Shamli: इकरा हसन ने शिवभक्तों की सेवा में बांटा प्रसाद

Admindelhi1
20 July 2025 9:36 AM IST
Shamli: इकरा हसन ने शिवभक्तों की सेवा में बांटा प्रसाद
x

शामली: शहर के कैराना रोड स्थित सिद्धपीठ गुलजारी वाला मंदिर द्वारा आयोजित कांवड सेवा शिविर में शुक्रवार की रात कैराना सांसद इकरा हसन ने पहुंचकर शिवभक्तोें को प्रसाद का वितरण किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

जानकारी के अनुसार सिद्धपीठ गुलजारी वाला मंदिर द्वारा चलाए जा रहे कांवड सेवा शिविर में बडी संख्या मंे हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त विश्राम कर रहे हैं। सेवा शिविर में कांवडियों के विश्राम, भोजन, नाश्ता, स्नान, चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जा रही है। मंदिर के पदाधिकारी व अन्य श्रद्धालु भी कांवडियों की सेवा में जुटे हुए हैं। शुक्रवार की रात कैराना सांसद इकरा हसन भी कांवड सेवा शिविर में पहुंची जहां उनका मंदिर के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने शिवभक्तों को प्रसाद का वितरण किया तथा उनका कुशलक्षेम जानी तथा उनकी सुखद यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सब पर कृपा बनी रहे और उनकी हर मनोकामना भी पूरी हो, वे ईश्वर से यही प्रार्थना करती है।

सांसद ने कांवड सेवा संचालकों से शिविर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली तथा अपना पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंदिर के महंत शैलेन्द्र गिरी जी महाराज, महेश धीमान, सुरेश, सतेन्द्र धिरियान, रामबीर रामकुमार, सतपाल, जयकुमार, मोनू धीमान, मोनू लिलौन, शिवम, हर्षित धीामन, सूर्यकांत सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Story