उत्तर प्रदेश

Shamli: कलेक्ट्रेट में हुआ होली मिलन कार्यक्रम

Admindelhi1
13 March 2025 10:25 AM IST
Shamli: कलेक्ट्रेट में हुआ होली मिलन कार्यक्रम
x
"फूलों की होली खेलकर दी शुभकामनाएं"

शामली: कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने सभी को होली की बधाई देते हुए शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली खुशियों और रंगों का पर्व है, जिसे सभी को मिलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने शामली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की। पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम ने भी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व बुराइयों के अंत और अच्छाइयों की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है।

अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में शामली महोत्सव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इसके उपरांत सभी अधिकारियों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और होली के उत्साह में सराबोर होकर भाईचारे का संदेश दिया।

Next Story