उत्तर प्रदेश

Shamli: एआरटीओ कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित हुआ

Admindelhi1
1 March 2025 4:43 PM IST
Shamli: एआरटीओ कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित हुआ
x
"इस अवसर पर एआरटीओ कार्यालय में सम्मान-सह-विदाई समारोह आयोजित किया गया"

शामली: जिला सूचना कार्यालय में लेखाकार के पद पर छह वर्षों तक कार्यरत रहे एवं वर्तमान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में तीन माह तक अपनी सेवाएं देने वाले हवा सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर एआरटीओ कार्यालय में सम्मान-सह-विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रोहित राजपूत एवं अपर जिला सूचना अधिकारी दीपक कुमार ने सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भागवत गीता, छाता, अटैची एवं साल भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और आनंदपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

हवा सिंह का कुल सेवा कार्यकाल लगभग 22 वर्षों का रहा, जिसमें उन्होंने विभिन्न गैर-जनपदों में भी अपनी सेवाएं दीं। विदाई समारोह में पूर्व जिला सूचना कार्यालय के सिनेमा ऑपरेटर/प्रचार सहायक किशोरी लाल, वाहन चालक देवी सिंह, अनुसेवक बिरेन्द्र, कंप्यूटर ऑपरेटर अनु सहित एआरटीओ कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं श्री हवा सिंह के परिजन उपस्थित रहे।

Next Story