- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shamli: एसटीएफ टीम और...
Shamli: एसटीएफ टीम और मुस्तफा कग्गा गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई

शामली: झिंझाना क्षेत्र में मेरठ की एसटीएफ टीम और मुस्तफा कग्गा गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 4 बदमाशों को मार गिराया। मारे गए बदमाशों में से एक पर एक लाख का इनाम था। इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुनील को भी गोली लगी है और उनका गुड़गांव के मेदांता में इलाज चल रहा है। मरने वाले कग्गों में अरशद, मंजीत, सतीश और 1 अज्ञात बदमाश शामिल हैं।
मुठभेड़ में 4 बदमाश मारे गए: यह मुठभेड़ शामली के झिंझाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब दो बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झिंझाना थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने अरशद निवासी बाढ़ी माजरा सहारनपुर और उसके तीन साथियों मंजीत, सतीश व एक अन्य को घेर लिया। इस दौरान अरशद और उसके साथियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी गोलीबारी में चारों बदमाश मारे गए। एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि इनमें से अरशद पर एक लाख का इनाम था।
इंस्पेक्टर सुनील को दो गोलियां लगीं: इस दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील भी घायल हो गए। उसके पेट में दो गोलियां लगी हैं। जिसके बाद उन्हें तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया।
चौथे बदमाश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा तीनों में अरशद पुत्र जमील निवासी बाही माजरा सहारनपुर, मनजीत पुत्र मेहताब, हरियाणा और सतीश पुत्र राजसिंह निवासी करनाल का नाम शामिल है। अरशद के खिलाफ लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन से अधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।





