उत्तर प्रदेश

Shamli: वृद्ध किसान दंपति ने एसडीएम से लगाई मदद की गुहार

Admindelhi1
6 Feb 2025 9:26 AM GMT
Shamli: वृद्ध किसान दंपति ने एसडीएम से लगाई मदद की गुहार
x
"दबंग ग्राम प्रधान की दबंगई से परेशान दंपति"

शामली: शामली में गुरुवार को थाना बाबरी क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी एक वृद्ध किसान दंपति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दबंग ग्राम प्रधान की शिकायत करते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित किसान साहब सिंह और उनकी पत्नी कृष्णा देवी का आरोप है कि ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी दबंगई दिखाते हुए उनकी खेती की जमीन पर कब्जा करना चाहता है और फसल नहीं उठाने दे रहा है।

बता दें कि थाना बाबरी क्षेत्र के गांव सोंटा में एक वृद्ध किसान दंपति ने ग्राम प्रधान पर प्रताड़ित करने और उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान साहब सिंह और उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने गुरुवार को एसडीएम सदर विनय कुमार भदोरिया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान वृद्ध महिला कार्यालय के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी। किसान ने बताया कि जब वे खेत पर फसल काटने जाते हैं तो प्रधान उन्हें वहां से धमकाकर भगा देता है।

किसान दंपति का कहना है कि ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और उनकी खेती की जमीन हड़पना चाहता है। जब वे खेत पर फसल काटने जाते हैं, तो प्रधान उन्हें धमकाता है और जान से मारने की चेतावनी देता है।

साहब सिंह ने बताया कि 1996 से वह इस कृषि भूमि पर खेती कर रहे हैं, लेकिन लेखपाल की गलती से कुछ हिस्सा प्रधान के नाम दर्ज हो गया था, जिसे बाद में सरकारी रिकॉर्ड में ठीक कर दिया गया। बावजूद इसके प्रधान अब जबरदस्ती कब्जे की कोशिश कर रहा है।

किसान दंपत्ति की फरियाद सुनने के बाद एसडीएम विनय कुमार भदोरिया ने तत्काल नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजा और निर्देश दिए कि समस्या का निस्तारण आज ही किया जाए।

Next Story