उत्तर प्रदेश

Shamli: 32 लाख की लूट में ड्राइवर संदेह के घेरे में, हरियाणा गैंग पर जांच केंद्रित

Admindelhi1
5 Jun 2025 10:26 AM IST
Shamli: 32 लाख की लूट में ड्राइवर संदेह के घेरे में, हरियाणा गैंग पर जांच केंद्रित
x
ड्राइवर से पूछताछ जारी

शामली: शहर के सिंभालका बाईपास पर मंगलवार देर रात धागा कंपनी के फिल्ड ऑफिसर अनिल नरवाल से 32 लाख रूपये की नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिए गए। पुलिस ने इस गंभीर घटना में हरियाणा के किसी संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है।

पुलिस के मुताबिक, अनिल नरवाल और कंपनी के ड्राइवर सतनाम सिंह मेरठ के गोला कुआं से भुगतान लेकर लौट रहे थे, जब सिंभालका बाईपास पर दो गाड़ियों में सवार चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को चेकिंग के बहाने रोका। बदमाशों ने काले रंग के पिट्ठू बैग में रखी नकदी और अनिल के मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिए और फरार हो गए।

घटना के बाद एसओजी और सर्विलांस टीम ने पानीपत में कई स्थानों पर दबिश दी और हाईवे पर लगे सैकड़ों कैमरों की जांच की। बदमाशों की गाड़ी कैमरों में कैद हुई है, जिससे पुलिस का मानना है कि यह घटना किसी शातिर गिरोह की साजिश हो सकती है जो पानीपत से सक्रिय है।

पुलिस द्वारा कंपनी के ड्राइवर सतनाम सिंह को भी संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल लूटपाट की गाड़ी और बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story