उत्तर प्रदेश

बाढ़ से निपटने के लिए शामली का जिला प्रशासन तैयार

Shreya
30 Jun 2023 11:26 AM GMT
बाढ़ से निपटने के लिए शामली का जिला प्रशासन तैयार
x

शामली। प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है और देश प्रदेश से आए दिन बाढ़ आदि खबरें सामने आ रही है। जिसे लेकर सभी जिलों के उच्च अधिकारी बाढ़ से निपटने के कार्यों में जुट गए हैं। जहां शामली जिले में भी बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह के पुख्ता इंतजामकर लिए गए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि वर्तमान समय में मानसून की वजह से जगह जगह बाढ़ आई हुई है। जिसके चलते लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। अगर शामली जिले की बात की जाए तो जिला प्रशासन ने बाढ़ से निबटने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। जिस के संबंध में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शामली जनपद में तहसील कैराना और तहसील ऊन के अंतर्गत यमुना नदी खादर क्षेत्र पड़ता है। अक्सर वहां पर ही बाढ़ आने की संभावना बनी रहती है। जिसके लिए हमारे द्वारा विशेष प्रकार की तैयारियां कर ली गई है। जहां 300 आपदा मित्रों को लखनऊ से आपदा विभाग द्वारा ट्रेनिंग कराई गई है। और आपदा मित्रों को एक किट भी दी गई है। और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा यमुना नदी के तट पर मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी। इसके अलावा तहसील बार नाव और गोताखोर भी चिन्हित किए गए हैं। अगर कोई भी समस्या आएगी तो उससे निपटने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Next Story