उत्तर प्रदेश

Shamli: एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने का आरोप

Admindelhi1
18 Feb 2025 3:36 PM IST
Shamli: एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने का आरोप
x
"महिला DM ऑफिस पहुंची"

शामली: शामली की कलेक्ट्रेट पहुंची एक महिला ने अपने पड़ोस के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि उक्त मामले में पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते पीड़ित महिला ने अब इंसाफ के लिए डीएम ऑफिस का दरवाजा खटखटाया है। जिलाधिकारी ने पीड़ित महिला को जांच के उपरांत उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पडने वाले एक गांव की रहने वाली महिला कलेक्ट्रेट पहुंची। जहा उसने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया उसका पति पंजाब राज्य में कोल्लू पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ है और वह घर पर अकेली रहती है।

पीड़ित महिला का आरोप है, कि पड़ोस का ही एक युवक उसे पर गंदी नजर रखता है। जहाँ करीब तीन दिन पूर्व उक्त युवक महिला को अकेली देख उसके घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो उक्त युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़ित महिला का कहना है कि इससे पूर्व मे भी महिला द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Next Story