- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शर्मनाक: मां को घर में...
शर्मनाक: मां को घर में कैद कर 20 दिनों तक घूमने निकल गया बेटा, भूख से तड़प-तड़प कर बुजुर्ग महिला की मौत

पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक बेटे ने अपनी ही मां को 20 दिनों तक घर के कमरे में बंद करके रखा. बेबस मां इतने दिनों तक भूख-प्यास से तड़पती रही. पुलिस को जैसे ही इस बात की खबर मिली वह तुरंत मौके पर बुजुर्ग की मदद के लिए पहुंच गई. पुलिस ने बेटे की कैद से बुजुर्ग महिला को छुड़वाया. भूख-प्यास की वजह से बुजुर्ग का शरीर बहुत कमजोर हो चुका था. इसीलिए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को उसकी मौत हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





