उत्तर प्रदेश

Shahpur. मॉर्निंग वॉक करते टीचर की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

Admindelhi1
6 Nov 2024 12:52 PM IST
Shahpur. मॉर्निंग वॉक करते टीचर की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
x
थाना क्षेत्र के तावली में रहकर बच्चों को शिक्षण कार्य करा रहे थे

शाहपुर: गांव तावली में मॉर्निंग वॉक करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक 41 वर्ष के व्यक्ति की मौत हो गई, थाना सरधना के गांव नवादा निवासी 41 वर्षीय अनुज सिंह सोन थाना क्षेत्र के तावली में रहकर बच्चों को शिक्षण कार्य करा रहे थे।

आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया .

जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के चाचा आनंद ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

Next Story