उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: घरेलू विवाद में युवक ने खुदकुशी कर परिवार को झटका दिया

Admindelhi1
20 Dec 2025 3:06 PM IST
Shahjahanpur: घरेलू विवाद में युवक ने खुदकुशी कर परिवार को झटका दिया
x

जैतीपुर: जनपद शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन के गांव खमरिया मे गुरुवार रात एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। गांव खमरिया निवासी संजीव कुमार (32) का गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे पत्नी रोशनी से पशुओं को चारा डालने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि संजीव ने गुस्से मे आकर तमंचे से सीने मे गोली मार ली।

जानकारी होते ही परिजन तुरंत उसे घायल अवस्था मे बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे उसकी मौत हो गई। परिजन रात मे ही शव को घर ने वापस ले आए। मृतक के भाई राजवीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संजीव के दो बेटे है। जिनकी उम्र क्रमशः तीन और दो वर्ष है। थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि खमरिया गांव मे एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Next Story