- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: संदिग्ध हालात में युवक की मौत , पोस्टमार्टम को भेजा शव
Tara Tandi
9 Feb 2025 5:40 PM IST

x
Nigohi निगोही : थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया खुशाली में 25 वर्षीय मुनेश्वर दयाल वर्मा उर्फ मुनीम की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना से 15 दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी। जानकारी होने पर पत्नी अपने घर वालों के साथ आई तो विवाद हो गया। मृतक के परिजनों व ससुरालियों में मारपीट हो गई। आरोप है कि मृतक की पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मामले को शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक मुनेश्वर रात घर के कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसकी बड़ी बुआ सरिता देवी झाडू लगाने गईं, तो देखा कि रामेश्वर बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था। हाथ चारपाई से नीचे लटके हुए थे। उसने मुनेश्वर को आवाज लगाई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया, तब उसने उसे हिलाया, तब पता चला कि मुनेश्वर मृत अवस्था में हैं, रोते-बिलखते हुए वह कमरे से बाहर भागी औरपरिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद अन्य परिजन भी कमरे में पहुंच गए। जानकारी मिलते ही गांव के अन्य लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलते ही निगोही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि मुनेश्वर की पत्नी क्रांति देवी 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी, क्योंकि मुनेश्वर शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी से झगडा करता था। वहीं जब क्रांति देवी को पति की मौत की सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंची। पति के शव के पास पहुंचने पर उसे मुनेश्वर के घर वालों ने खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ ही मारपीट हो गई। जैसे-तैसे लोगों ने शांत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
TagsShahjahanpur संदिग्ध हालातयुवक मौतपोस्टमार्टम भेजा शवShahjahanpur Suspicious circumstancesyoung man diedbody sent for postmortemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





