- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: ट्रॉली...

पुवायां: बंडा में शादी समारोह से लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी राजेंद्र का 23 वर्षीय बेटा विशाल रविवार शाम अपने दोस्त अनमोल (निवासी निगोही रोड, पुत्र पुष्कर) के साथ बाइक से बंडा के चिकटिया गांव गया था। वहां निगोही के गांव पकड़िया निवासी उनके दोस्त की शादी थी।
रात करीब 11:30 बजे वे खुटार होते हुए वापस लौट रहे थे। तभी सुनासर मोड़ पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। काफी देर बाद राहगीरों ने उन्हें होश में लाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के मौसेरे भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। इस हादसे से परिवार और इलाके में शोक की लहर है।





