- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: ट्रेन से...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की शिनाख्त नहीं हो पायी
Tara Tandi
27 March 2025 1:40 PM IST

x
Shahjahanpur शाहजहांपुर : मंगलवार की रात दो बजे रोजा रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी रोजा चौकी को सूचना दी। पुलिस ने शव को रेल लाइन के किनारे से हटाया। मृतक की उम्र 38 साल है। चौकी प्रभारी अशोक पाण्डे ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मकान की छत से गिरकर महिला की मौत
जलालाबाद/शाहजहांपुर, अमृत विचार: सुजातपुर गांव में मकान की छत पर सरसों की बोरी उतारते समय एक महिला नीचे गिर गयी। घायल महिला को सीएचसी पर लाया गया। इलाज के दौरान महिल की मौत हो गयी। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुजातपुर निवासी 45 वर्षीय राकेसा देवी बुधवार की सुबह दस बजे मकान की छत पर सरसों बोरी में भर रही थी।
वह सरसों की बोरी को नीचे उतारने लगी। अचानक महिला छत से नीचे गिर गया और घायल हो गयी। परिवार वाले घायल महिला को सीएचसी पर ले गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। मृतका के पांच बच्चें है। उसके एक बेटे और एक बेटी की शादी हो गयी है। मौत से परिवार में रोना पीटना मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
TagsShahjahanpur ट्रेन गिरकर युवक मौतशव शिनाख्त नहींShahjahanpur Young man dies after falling from trainbody not identifiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





