उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: महिला का शव सूटकेस में बंद मिला

Admindelhi1
19 May 2025 11:52 AM IST
Shahjahanpur: महिला का शव सूटकेस में बंद मिला
x
पूछताछ मे जुटी पुलिस

शाहजहांपुर: एक महिला की सूटकेस के अंदर लाश मिली है। सूटकेस में महिला की लाश को उसके ही पति ने घर में छुपाया था। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है इसके अलावा पति को भी हिरासत में लिया गया है पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। घटना थाना तिलहर के पक्का कटरा मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले अशोक कुमार की पत्नी की मौत होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस अशोक के घर पहुंची तो उसकी पत्नी की लाश सूटकेस के अंदर बंद मिली।

आशंका है कि हत्या के बाद पत्नी के शव को पति ठिकाने लगाना चाहता था। लेकिन वक्त रहते पुलिस ने सूटकेस के अंदर बंद शव को बरामद कर लिया। पूछताछ के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके डर की वजह से वह अपनी पत्नी के शव को सूटकेस में रख कर कहीं फेंकना चाहता था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पति को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही यह क्लियर हो पाएगा कि महिला की हत्या हुई है या फिर उसकी मौत की कोई और वजह है।

Next Story