उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: ग्राम प्रधान पति पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Admindelhi1
12 Feb 2026 2:01 PM IST
Shahjahanpur: ग्राम प्रधान पति पर हमला, जांच में जुटी पुलिस
x

शाहजहांपुर: खुदागंज नगर के मुख्य चौराहे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ दबंगों ने ग्राम प्रधान पति सुधीर गंगवार पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना अचानक हुई और हमलावरों ने बिना किसी डर के बीच बाजार में मारपीट शुरू कर दी। सरेआम हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। घायल सुधीर गंगवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नगर के व्यस्त चौराहे पर हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story