- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: नदी में...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: नदी में गिरा दो साल का बच्चा, मौके पर ही मौत
Tara Tandi
10 May 2025 7:43 PM IST

x
Tilhar तिलहर । एक महिला खेत पर काम करके घर जा रही थी। कठिना नदी को पार करते समय महिला की गोद से दो साल का बच्चा नदी में गिर गया और डूब गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। गांव वालों ने नदी में डूबे बच्चे का शव बाहर निकाला। नदी के किनारे जानवर भागने से महिला घबरा गयी थी।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी गेंदन लाल की पत्नी गोमती देवी दो साल के बेटे यशपाल को लेकर शुक्रवार को खेत पर गयी थी। वह शाम छह बजे अपने बेटे को गोद में लेकर कठिना नदी पार कर रही थी। अचानक नदी के किनारे आवारा पशु भागने लगे। महिला घबरा गयी। इस दौरान महिला की गोद से बेटा नदी में गिर गया और डूब गया। वह अपनी जान बचाकर भागी। महिला ने परिवार वालों को सूचना दी।
महिला के परिवार और गांव वाले नदी पर पहुंच गए। गेंदन लाल ने तिलहर थाना को सूचना दी। इधर गांव वालों आधे घंटे बाद बच्चे का शव पुलिस के पहुंचने से पहले नदी से निकाल लिया। गेंदन लाल ने बताया कि खेत के पास से नदी निकली है और नदी में पानी कम था। उसकी पत्नी ने सोचा था कि नदी पार करके निकल जाएगे। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
TagsShahjahanpur नदीगिरा दो साल बच्चामौके मौतShahjahanpur rivertwo year old child fell into itdied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





