उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur : गंगा में डूबकर दो दोस्तों की मौत, तीसरे ने तैरकर बचाई अपनी जान

Tara Tandi
16 Jun 2024 9:07 AM GMT
Shahjahanpur  :  गंगा में डूबकर दो दोस्तों की मौत, तीसरे ने तैरकर बचाई अपनी जान
x
Shahjahanpur शाहजहांपुर :शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में गंगा दशहरा के अवसर पर हादसा हो गया। रविवार सुबह गढ़िया रंगीन क्षेत्र निवासी विवेक यादव (16) और विपिन यादव (17) रामगंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विपिन और विवेक दोस्तों के साथ गंगा दशहरा पर स्नान करने धुबला करीमनगर गांव पहुंचे थे। यहां रामगंगा नदी बहती है। नहाते समय विवेक, विपिन और उनके साथी सौरभ नदी में छलांग लगा दी। इससे वह गहराई में चले गए। सौरभ तैरना जानता था। उसने दोनों को बचाने का प्रयास किया। दोस्तों को बचाने के प्रयास में वह खुद डूबने लगा। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विपिन और विवेक नदी में डूब गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग जुट गए। गोताखोरों ने शवों को तलाश कर नदी से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story