उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
8 Sept 2025 10:47 AM IST
Shahjahanpur: ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
x

शाहजहांपुर: थाना पर सुमित कुमार त्रिवेदी निवासी ग्राम कुईया थाना खुटार द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त मोहित ठाकुर पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम सफौरा थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध मु0अ0स0- 375/2025 धारा 316(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र कल्यान सिंह निवासी ग्राम सफौरा थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर का नाम प्रकाश में आया तथा धारा 336(3)/338/340(2) बीएनएस के अपराध के पाये जाने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 316(2) बीएनएस का लोप किया गया।विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण मोहित सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह उम्र करीब 23 वर्ष श्याम सिंह पुत्र कल्यान सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासीगण ग्राम सफौरा थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर रविवार को समय करीब 19.50 बजे पुवायां रोड रामपुर कला से कुछ दूर पहले गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण द्वारा जून 2025 के आखिरी सप्ताह मे योजना बनायी कि अलग अलग गांवो में दूध के पशु पालकों से दूध की मधुसूदन डेयरी के कलेक्शन सेंटर के नाम से बीस बीस हजार रूपये लिये जाये तो लोग आसानी से हमारे झांसे मे आ जायेंगे।

अभियुक्तगण द्वारा जनपद के थाना बंडा, थाना खुटार क्षेत्र के अतिरिक्त थाना पूरनपुर, थाना सेहरामऊ उत्तरी जनपद पीलीभीत के लोगो से संपर्क योजना के बारे में बताया तो काफी लोग योजना पर तैयार हो गये थे। अभियुक्तगण द्वारा मधुसूदन डेयरी के नाम से अलग अलग फर्जी एग्रीमेन्ट तैयार किया और लोगों को बताया कि दूध की डेयरी का कलेक्शन सेंटर बनाने के लिये कम्पनी की तरफ से दूध चेक करने की मशीन दी जायेगी जिसकी कीमत बीस हजार रूपये कलेक्शन सेंटर वाले को देने होंगे और करीब छः सात लोगों से अभियुक्तगण ने 20-20 हजार रूपये लिये और मधुसूदन डेयरी का एग्रीमेन्ट बनवाया। इस फर्जीवाडे मे अभियुक्त मोहित सिंह द्वारा अपना आधार कार्ड लकी ठाकुर पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला एकता नगर बीसलपुर पीलीभीत के नाम से तैयार किया तथा उसमे आधार कार्ड नंबर बदल दिया गया था तथा एग्रीमेन्ट के साथ फर्जी आधार कार्ड भी पशुपालकों को देता था। दूध डेयरी का कलेक्शन सेन्टर लेने के लिये अभियुक्तगण के पास काफी लोगों का फोन आने लगे। तब अभियुक्तगण द्वारा अपना एक ऑफिस पूरनपुर जिला पीलीभीत मे खोल लिया। पीलीभीत के भी काफी लोगो को अभियुक्तो ने योजना बतायी और उन लोगो से भी मधुसूदन डेयरी देकर और बैंक की पास बुक, आधार कार्ड, पैनकार्ड आदि लेकर विश्वास मे लिया और 20-20 हजार ऑनलाइन व नगद प्राप्त किये। अभियुक्तों द्वारा कुछ लोगो को दूध चेक करने की मशीन के नाम पर खाली डिब्बा सील पैक करके दे दिया था।

लोगो से पैसा अकाउन्ट मे ऑनलाइन व नगद लेते थे। अकाउंट में पैसा लेने के लिये अभियुक्तों ने अपने परिचित बेबी सिंह निवासी धुलिया, थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर को विश्वास मे लेकर एक खाता खुलवाया और उन्हें बताया कि हम तुम्हारा लोन करवा देंगे और खाते मे जो मोबाइल सिम नंबर लगाया था वह सिम बेबी सिंह से यह कहकर ले लिया था कि लोन कराने के लिये आपके नंबर पर ओटीपी आयेगा। आप ओटीपी नही बता पाओगे इसलिये यह सिम हमें दे दो। बेबी सिंह के अकाउंट मे अभियुक्तो द्वारा पैसा आनलाइन डलवाया जाता था और फिर उस पैसे को बेबी सिंह के खाते से यूपीआई के माध्यम से/ जनसेवा केन्द्र से अथवा आनलाइन ट्रांजेक्शन द्वारा निकाल लेते थे । इन रूपयो को अभियुक्तों द्वारा आपस मे बांट लिया जाता था। अभियुक्तों द्वारा करीब 25-30 लोगों से दूध की डेयरी के नाम पर फर्जी तरीके से झूठ बोलकर फर्जी एग्रीमेंट करके बैक में तथा नगद 20-20 हजार रूपये के हिसाब से प्राप्त किये थे।

" पुलिस द्वारा पूछने पर आरोपियों ने बताया "

अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि हम लोगो से मधुसूदन डेयरी का प्लांट खोलने की बात कहकर फर्जी तरीके से ऑनलाइन व नकद पैसे लेते थे। अकाउंट में पैसा लेने के लिये हमने अपने परिचित बेबी सिंह निवासी धुलिया, थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर को विश्वास मे लेकर एक खाता खुलवाया और उन्हें बताया कि हम तुम्हारा लोन करवा देंगे और खाते मे जो मोबाइल सिम नंबर लगाया था वह सिम बेबी सिंह से यह कहकर ले लिया था कि लोन कराने के लिये आपके नंबर पर ओटीपी आयेगा। आप ओटीपी नही बता पाओगे इसलिये यह सिम हमें दे दो। हम बेबी सिंह के खाते में पैसा जलवाकर जनसेवा केन्द्र या आनलाइन पैसा निकाल लेते थे तथा बाद में इन पैसों को आपस मे बांट लेते थे।

Next Story