उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: कांग्रेस कार्यालय में दिवंगत नेता को दी गई श्रद्धांजलि

Admindelhi1
22 April 2026 10:53 AM IST
Shahjahanpur: कांग्रेस कार्यालय में दिवंगत नेता को दी गई श्रद्धांजलि
x

शाहजहांपुर: कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, टाउन हॉल में सोमवार को शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना व राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी तौक़ीर आलम के पिता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नेताओं ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोकसभा में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि अरुण कुमार सिंह मुन्ना कुशल संगठन संचालक थे। उन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूती दी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निभाई। वहीं, मंसूर आलम के बारे में वक्ताओं ने कहा कि वे कटिहार जिले की बरारी विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे और लालू प्रसाद यादव सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया।

वे एक लोकप्रिय जननेता थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, संजय सक्सेना, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, रफी उल हसन, सईद अंसारी, फरमान खान, शाश्वत मिश्रा, विपिन त्रिपाठी, प्रत्यूष मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story