- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: घर से...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: घर से चोरों ने कर दी सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी पार
Tara Tandi
18 Feb 2025 12:32 PM IST

x
Banda बंडा । शादी में गए लोगों के घर में घुसे चोर 70 हजार रुपये नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
बंडा के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी ब्रह्मपाल सिंह पैतृक गांव थाना पुवायां के रघुनाथपुर में तहेरे पोते अंकित की शादी में 13 फरवरी की शाम छह बजे गए थे। शादी के बाद जब ब्रह्मपाल सिंह घर पहुंचे। अंदर घुसे तो घर के सभी बक्सों के ताले टूटे थे और सोने-चांदी के जेवरात और 70 हजार रुपये नगद गायब थे। दामाद कुरेंद्र पाल सिंह ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी की और घटना को संदिग्ध बताया।
हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। ब्रह्मपाल सिंह पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र नन्हें उर्फ अजय सिंह, विमलेश सिंह, कमलेश सिंह, नितिन, बहू दीपा, अंजलि और स्वीटी के साथ रहते हैं। परिवार के सदस्य बाहर रहकर राजगिरी का काम करते थे। घर में ब्रह्मपाल सिंह, पत्नी और बड़ी बहू दीपा देवी ही रहती थी। परिजनों के अनुसार सात से नौ लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। कुरेंद्रपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
TagsShahjahanpur घर चोरोंसोने-चांदी जेवरनकदी चोरीShahjahanpur house thievesgold-silver jewellerycash stolenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





