उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: 4 अप्रैल के दिल्ली धरना-प्रदर्शन के लिए टीएफआई ने किया आह्वान

Admindelhi1
25 March 2026 1:21 AM IST
Shahjahanpur: 4 अप्रैल के दिल्ली धरना-प्रदर्शन के लिए टीएफआई ने किया आह्वान
x

शाहजहांपुर: टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) की एक आवश्यक बैठक जनपद शाहजहांपुर के रोटी गोदाम विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र ने की। बैठक में 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता को पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना अन्यायपूर्ण है। इससे हजारों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर टीएफआई के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसमें शाहजहांपुर से भी बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेई, उर्दू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष परवेज आलम, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश वर्मा समेत कई शिक्षकों ने अपने विचार रखे।

अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में रविंद्र पाल प्रजापति, डॉ. विनय गुप्ता, राजकुमार तिवारी, नवेन्दु मिश्रा, शिव किशोर मिश्रा, अश्विनी अवस्थी, प्रदीप सिंह, आदेश अवस्थी, आनंद गंगवार, देवेंद्र कुशवाहा, संजय मिश्रा, मुकेश कुमार, राकेश रोशन, अरविंद त्रिपाठी, आनंद बिहारी वाजपेई, विनायक मिश्रा, सचिन अवस्थी, वारिस अली, अतुल शुक्ला, अशोक कुमार, जुल्फेकार अली, नवनीत मिश्र, चित्रेश यादव, विनोद कुमार, रमेश कुमार, संदीप कुमार वर्मा और त्रिभुवन नाथ शामिल रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद शाहजहांपुर से अधिकाधिक संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर संपर्क अभियान चलाने और शिक्षकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई।

अंत में जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र ने सभी शिक्षक साथियों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर 4 अप्रैल के धरना-प्रदर्शन में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें।

Next Story