उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: झगड़े के बीच मौत बनकर आया टैंकर, दो लोगों की जान गई

Admindelhi1
27 Jun 2025 7:12 PM IST
Shahjahanpur: झगड़े के बीच मौत बनकर आया टैंकर, दो लोगों की जान गई
x

शाहजहांपुर; सड़क पर झगड़ रहे लोगो को टैंकर ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिन्हें बरेली और शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दो लोगो की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बाइक से टक्कर के बाद कार सवार हाईवे पर खड़े होकर विवाद कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तात टैंकर से यह घटना हुई है। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है। कार सवार लोग कैंची धाम दर्शन करने जा रहे हैं। सभी लोग बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं। घटना थाना कटरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 की है बताया जा रहा है कि फील नगर के ठीक सामने बाइक सवार कार से टकरा गया था। जिसके बाद बाराबंकी से कैंची धाम दर्शन करने जा रहे पांच लोग कार से उतरकर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार से विवाद कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हैं तेज रफ्तार टैंकर ने सभी को टक्कर मार दी। हादसे में बाराबंकी के रहने वाले विवेक मिश्रा, योगेश कुमार की मौके पर ही मौत ही गई। जबकि बाइक सवार की मुसस्सर की बरेली में जाकर मौत हो गई।

हादसे में कार सवार तीन लोग और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को शाहजहांपुर और बरेली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज किया जा रहा है। कार सवार सभी लोग बाराबंकी से उत्तराखंड के कैंची धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे।

Next Story