उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, आम के पेड़ से लटका मिला शव

Admindelhi1
6 March 2026 2:55 PM IST
Shahjahanpur: 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, आम के पेड़ से लटका मिला शव
x

शाहजहांपुर: जनपद के थाना रोजा क्षेत्र के गांव पींग में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव खेत में खड़े आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पींग निवासी गौरव (18) पुत्र महेश का शव उसके ही खेत में खड़े आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और बारीकी से जांच की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Next Story