उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: यूपीपीसीएस में शाहजहांपुर के युवाओं की कामयाबी

Admindelhi1
2 April 2026 8:42 AM IST
Shahjahanpur: यूपीपीसीएस में शाहजहांपुर के युवाओं की कामयाबी
x

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के तीन युवाओं ने यूपीपीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। निकिता सब रजिस्ट्रार, सौरभ कुमार नायब तहसीलदार और निर्देश कुमार वाणिज्यिक कर अधिकारी बने हैं। यह उनकी पहली ही कोशिश थी, जिससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इन सफलताओं ने जिले का नाम रोशन किया है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा में जिले के तीन युवाओं ने सफलता हासिल की है। सौरभ कुमार नायब तहसीलदार व निर्देश वाणिज्यिक कर अधिकारी बने हैं। जबकि निकिता का चयन सब रजिस्ट्रार के पद पर हुआ है। परिणाम घोषित होते ही स्वजन में खुशी की लहर दौड़ गई। नाते रिश्तेदारों ने भी बधाई दी। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

सब रजिस्ट्रार के पद पर हुआ निकिता का चयन

शहर की दुर्गा इंक्लेव कालोनी में रह रहीं निकिता सब रजिस्ट्रार पद के लिए चयनित हुई हैं। यह उनका पहला प्रयास था। निकिता ने बताया कि वह शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पापा डा. बीवी दास को दिया, जो मेडिकल कालेज मुरादाबाद में ज्वाइंट डायरेक्टर हैं।

निकिता मूल रूप से गाजियाबाद के दुहाई गांव की निवासी हैं। उनके पिता स्वर्गीय सतीश कुमार कलेक्ट्रेट में कर्मचारी थे, जबकि माता सरोज गृहिणी हैं। भाई मोहित कुमार डीजीसी कार्यालय में स्टेनो हैं। बड़ी बहन निधि तिलहर तहसील में लेखपाल और छोटी बहन दीप्ति जेईई की तैयारी कर रही हैं। डीजीसी अनुज कुमार सिंह, विशेष लोक अभियोजक दीप गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

184वीं रैंक पाकर सौरभ बने नायब तहसीलदार

निगोही क्षेत्र के खलीपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार और गृहिणी विभा के पुत्र सौरभ ने यूपी पीसीएस 2024 में 184वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद हासिल किया है। सौरभ वर्ष 2019 से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। उन्होंने वहीं से बीएससी (गणित) में स्नातक और समाजशास्त्र में परास्नातक करने के बाद बीएड भी किया।

पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने पीसीएस की तैयारी जारी रखी और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। सौरभ ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कामर्शियल टैक्स आफिसर बने निर्देश

निगोही रोड स्थित सतवां खुर्द गांव के निवासी निर्देश कुमार ने पीसीएस में 77वीं रैंक प्राप्त की। उनका चयन वाणिज्यिक कर अधिकारी के पद पर हुआ है। वह वर्तमान में वर्ष 2019 से नई दिल्ली में मौसम वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। निर्देश ने वर्ष 2021 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी और आईएएस के लिए चार बार मेंस तथा एक बार साक्षात्कार भी दिया।

मगर, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वर्ष 2023 में पीसीएस की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली। उनके पिता सोनपाल वर्मा का निधन हो चुका है, जबकि माता सरला देवी गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई आदर्श खेती करते हैं और पत्नी आकांक्षा वर्मा पीसीएस मेंस 2025 की तैयारी कर रही हैं।

Next Story