उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: कोहरे के कारण स्कूल बंद, जनपद में ठंड और रेलवे में गड़बड़ी

Admindelhi1
23 Dec 2025 11:16 AM IST
Shahjahanpur: कोहरे के कारण स्कूल बंद, जनपद में ठंड और रेलवे में गड़बड़ी
x

शाहजहांपुर: जनपद में सोमवार को दिन में तो चमकें सूरज मामा लेकिन जैसे ही शाम का पांच बजा तो सूरज मामा तो गायब हो गए और ठंड व गलन बढ़ गई जिससे अधिकतम तापमान लुढ़क गया, फिर लोग ठिठुरते रहे, ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाया।

सोमवार को रात आठ बजे से कोहरा गिरना शुरू हो गया और शीतलहर और गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग जरूरी कार्य से ही घरों से निकल रहे हैं। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। ठंड की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त सरकारी और निजी विद्यालय कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए मंगलवार आज विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। मंगलवार आज सुबह जनपद में घना कोहरा छाया हुआ हैं। कोहरे के कारण कई घंटे लेट हुई ट्रेनें जिससे रेलवे की व्यवस्था भी बिगड़ी हुई हैं।

Next Story